आगरालीक्स ..आगरा में एक और सब्जी बेचने वाले में कोरोना की पुष्टि हुई है, थोक सब्जी मंडी बंद कर दी है। इससे पहले भी एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है।
आगरा में शनिवार रात को कोरोना के 45 नए केस आए थे, गांधी नगर के रहने वाले 50 साल के सब्जी विक्रेता में कोरोना की पुष्टि हुई है। सब्जी विक्रेता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह विजय नगर कॉलोनी और गांधी नगर में सब्जी बेचता था, सिकंदरा की थोक सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आता था। इससे पहले फ्री गंज क्षेत्र के सब्जी विक्रेता में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
थोक सब्जी मंडी बंद
आगरा की थोक सब्जी और फल मंडी बंद कर दी गई है, सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
आगरा के फ्री गंज क्षेत्र का सब्जी विक्रेता कोरोना संक्रमित मिला है, वह सिकंदरा थोक सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आता था। सब्जी मंडी में रात को भीड उमडती थी, सब्जी विक्रेता एक दूसरे के पास पास खडे होकर सब्जी खरीदते थे और लेकर आते थे, मास्क तक नहीं लगा रहे थे। ऐसे में एक सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सब्जी मंडी रविवार को नहीं खुली। मीडिया से मंडी सचिव शिव कुमार राघव का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेश मिलने के बाद ही मंडी खोली जाएगी, अभी फल और सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद कर दी गई है।