आगरालीक्स… आगरा में गर्भवती महिलाएं क्या करें, किस तरह कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकती हैं, इस बारे में सरकार हॉस्पिटल के आईवीएफ स्पेशलिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ देवाशीष सरकार ने विस्तार से चर्चा की।
सवाल गर्भवती महिलाएं क्या करें, किस तरह से कोरोना से बच सकती हैं।
डॉ देवाशीष सरकार कोरोना वायरस यानी कोविड 19 का संक्रमण कोरोना से संक्रमित मरीज के मुंह और छींक की ड्रॉपलेट से फैलता है, यह ड्रॉपलेट तीन से छह फीट तक जा सकती हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका घर से बाहर ना जाएं, अपने परिजनों को भी घर से बाहर ना जाने दें।
सवाल परिजन बाहर जाते हैं तो क्या करें, जिससे संक्रमण की आशंका ना रहे
डॉ देवाशीष सरकार कोरोना वायरस कोविड 19 का संक्रमण फैलने में हाथ माध्यम बन रहे हैं, इसलिए परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर जाता है, उसके लौटने पर साबुन से हाथ धुलवाएं, 20 सेकेंड तक साबुन लगाए रखे। इसके साथ ही हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं, सैनेटाइजर में 60 फीसद से अधिक एल्कोहल होना चाहिए, कोविड 19 की सेल वॉल लिपिड की बनी होती है, यह साबुन और एल्कोहल से नष्ट हो जाती है। अपने हाथ से चेहरा, मुंह, नाक और आंख को कम से कम छूएं

सवाल गर्भवती महिलाएं किस तरह का खान पान रखे
डॉ देवाशीष सरकार गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए, क्योंकि गर्भवती महिला से ही गर्भस्थ शिशु को आहार मिलता है, इसलिए खाने का विशेष ध्यान रखे, ज्यादा मिर्च मसाले ना लें, तरल पदार्थ का सेवन करें और दो से तीन घंटे के अंतराल पर कुछ खाती रहें।
सवाल कोरोना संक्रमित होने पर गर्भवती महिला को क्या समस्या हो सकती है
डॉ देवाशीष सरकार अभी इस पर ज्यादा स्टडी नहीं है लेकिन गर्भवती महिला के साथ ही गर्भस्थ शिशु को भी नुकसान हो सकता है, प्री टर्म डिलीवरी हो सकती है, इसलिए कोरोना से बचाव करें।
सवाल गर्भधारण के बाद से नियमित डॉक्टर को दिखा रहे हैं, अब क्या कर सकते हैं
डॉ देवाशीष सरकार अपने डॉक्टर से फोन पर परामर्श ले सकते हैं, कोई ज्यादा समस्या हो तो ही क्लीनिक और हॉस्पिटल में जाएं।
यहां आनलाइन अपॉइंटमेंट और जानकारी के लिए कर सकते हैं संपर्क
फोन नंबर
6399227888, 7060070787