आगरालीक्स …आगरा में चोरी के शक में पकडा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिस कर्मी क्वारंटाइन किए गए हैं, इनकी जांच कराई जा रही है।
शनिवार को शाह मार्केट स्थित एक दुकान का स्वामी अपने घर से मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमराेें के माध्यम से स्थिति देख रहा था। तभी उसे एक युवक एक दुकान के बाहर ताले खोलने का प्रयास करता हुआ दिखा। चोरी का शक होने पर उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वो शाह मार्केट की ही एक दुकान में काम करता है और वजीरपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। जैसे ही उसने खुद को वजीरपुरा क्षेत्र निवासी बताया तो पुलिस सर्तक हो गई। कोरोना वायरस के कारण हॉट स्पॉट जोन में आए वजीरपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पहले तो चोरी के शक में उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया और इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। रविवार रात आई 14 लोगों में संक्रमण की रिपोर्ट में युवक का नाम भी शामिल होने से पूरे हरी पर्वत थाने में खलबली मच गई। युवक को पकड़कर पुलिसकर्मी थाने ही लेकर आई थी। जिस जीप से उसे थाने लाया गया और फिर जिला अस्पताल भेजा गया उसके चालक और सिपाही को तुरंत क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया है। पुलिस थाने को सेनेटाइज कराया जा रहा है। थाने के सभी पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।