आगरालीक्स… आगरा में वेंटीलेटर पर रहे हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके बेटे ठीक हो गए हैं, उनकी छुटटी कर दी गई। वहीं, आगरा से अभी तक 26 की छुटटी की जा चुकी है।
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक वरिष्ठ चिकित्सक और उनके सर्जन बेटे में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां वरिष्ठ चिकित्सक को वेंटीलेटर पर कई दिनों तक रखा गया, तबीयत में सुधार होने के बाद वेंटीलेटर हटा दिया गया। शुक्रवार को डॉक्टर और उनके बेटे की छुटटी कर दी गई।
हॉस्पिटल के 10 लोग पॉजिटिव
हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया था। इसमें से लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन की पत्नी और बेटी, मेडिकल स्टोर संचालक और दो मरीजों के पांच तीमारदार में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी का इलाज चल रहा है।
348 हुए कोरोना संक्रमित
आगरा में व्यापारी की मौत, कोरोना की पुष्टि। किराना कारोबारी सहित 12 में पुष्टि, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच गई है।
आगरा में शुक्रवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं, इसमें से सदर क्षेत्र निवासी 54 साल के कारोबारी की तबीयत बिगडने पर परिजन 21 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां उनकी मौत हो गई, सांस लेने में परेशानी हो रही थी, उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया और सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पुलिस कर्मी पॉजिटिव, मैस में बनाता था खाना
जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी पफॉलोअर पुलिस लाइन में मैस में काम करता है। उसके साथ आठ कर्मचारी और मैस में काम कर रहे हैं। वह 22 अप्रैल को पुलिस लाइन आया। उसे बुखार आ रहा है और खांसी भी थी। उसे कोरोना की जांच कराने को भेज दिया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुलिस लाइन में खलबली मच गई। कोरोना संक्रमित निकले फॉलवर के साथ काम करने वाले आठ फॉलवरों को क्वारंटाइन करा दिया। सैंपल लिए जा रहे हैं।
उधर, मोती कटरा क्षेत्र में किराना की दुकान चलाने वाले 48 साल के कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनकी घर के नीचे दुकान है, कुछ दिन दुकान खोली थी, तेज बुखार और सर्दी जुकाम होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाया। यहां उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
लगातार आ रहे नए केस
कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, शुक्रवार को 13 नए केस आए हैं, कोरोना से आगरा में अभी तक सात की मौत हो चुकी है, 30 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है।
सब्जी विक्रेता में हुई पुष्टि
अभी तक तीन सब्जी विक्रेता में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, अब न्यू आगरा क्षेत्र के दो और सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ये सिकंदरा सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रहे थे।
थोक दवा कारोबारी पॉजिटिव
फव्वारा दवा बाजार के एक और थोक दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, कर्मयोगी कमला नगर क्षेत्र के दवा कारोबारी की थोक की दुकान है। पफव्वारा दवा बाजार के कारोबारी और उनकी दुकान पर काम करने वाले सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
एसएन की नर्स और वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव
एसएन की नर्स और वार्ड ब्वॉय में कोरोना की पुष्टि हुई है, इससे पहले तीन जूनियर डॉक्टर और पांच वार्ड ब्वॉय में कोरोना की पुष्टि हुई है।