आगरालीक्स ..आगरा में यूपी के सबसे ज्यादा कोरोना केस आने के बाद लॉक डाउन 2 .0 में सख्ती की गई है, तीन मई तक सख्ती रहेगी, सब्जी और दूध की सप्लाई की जा रही है, निजी अस्पताल में इलाज ना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में शनिवार सुबह कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 358 पहुंच गई है। ऐसे में लॉक डाउन 2 .0 को लेकर सख्ती की गई है। हॉट स्पॉट एरिया में लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा जा रहा है। मेडिकल स्टोर खोले गए हैं, सब्जी और दूध की सप्लाई की जा रही है, सुबह सब्जी विक्रेता कॉलोनियों में गए और मास्क, ग्लब्स पहनकर सब्जी की बिक्री की।

आठ की मौत हो चुकी है। 358 केस आ चुके हैं।
आगरा में 21 अप्रैल को सदर क्षेत्र के 53 साल के ज्वैलर को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिला अस्पताल में सैंपल लिीए गए। इसी दिन ताजगंज क्षेत्र के 35 साल के युवक को तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन में भर्ती कराया गया। उसकी मौत हो गई। इसके भी सैंपल लिए गए। इन दोनों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस तरह कोरोना पॉजिटिव आठ की मौत हो चुकी है।
पुलिस कर्मी पॉजिटिव, मैस में बनाता था खाना
जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी पफॉलोअर पुलिस लाइन में मैस में काम करता है। उसके साथ आठ कर्मचारी और मैस में काम कर रहे हैं। वह 22 अप्रैल को पुलिस लाइन आया। उसे बुखार आ रहा है और खांसी भी थी। उसे कोरोना की जांच कराने को भेज दिया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुलिस लाइन में खलबली मच गई। कोरोना संक्रमित निकले फॉलवर के साथ काम करने वाले आठ फॉलवरों को क्वारंटाइन करा दिया। सैंपल लिए जा रहे हैं।
उधर, मोती कटरा क्षेत्र में किराना की दुकान चलाने वाले 48 साल के कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनकी घर के नीचे दुकान है, कुछ दिन दुकान खोली थी, तेज बुखार और सर्दी जुकाम होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाया। यहां उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
लगातार आ रहे नए केस

कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, शुक्रवार को 13 नए केस आए हैं, कोरोना से आगरा में अभी तक सात की मौत हो चुकी है, 30 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है।
सब्जी विक्रेता में हुई पुष्टि
अभी तक तीन सब्जी विक्रेता में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, अब न्यू आगरा क्षेत्र के दो और सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ये सिकंदरा सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रहे थे।
थोक दवा कारोबारी पॉजिटिव
फव्वारा दवा बाजार के एक और थोक दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, कर्मयोगी कमला नगर क्षेत्र के दवा कारोबारी की थोक की दुकान है। फव्वारा दवा बाजार के कारोबारी और उनकी दुकान पर काम करने वाले सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।