आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित एक और की मौत, 55 साल की महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि के बाद मौत हो गई। उन्हें तीन दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इससे पहले आगरा में कोरोना से आठ मौत हो चुकी हैं।
आगरा के ताजगंज निवासी 55 साल की महिला को सांस संबंधी समस्या थी, उनका इलाज चल रहा था। 23 अप्रैल को तबीयत बिगडने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनके कोरोना के सैंपल लिए गए। शनिवार को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन रेफर कर दिया गया, एसएन मेडिकल कॉलेज में दोपहर में उनकी मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।