आगरालीक्स …आगरा के पेट रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ पांच लोगों ने कोरोना को मात दे दी, कोरोना से ठीक होने के बाद सोमवार को छुटटी कर दी गई। आगरा के 59 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
आगरा के नूरी दरवाजा क्षेत्र निवासी 38 साल के पेट व उदर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। अब वे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, उन्हें कोई दवा देने की भी जरूरत नहीं पडी। एसएन मेडिकल कॉलेज से पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सहित पांच लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें एक 12 साल की बच्ची और तीन महिलाएं हैं, इनके पति भी संक्रमित हो चुके हैं, उनकी एसएन से छुटटी की जा चुकी है।
आगरा में सोमवार को आए नए केस
आगरा में थोक फल विक्रेता पिता पुत्र, डायलिसिस करा रहे गुर्दा रोगी, एसएन के कर्मचारी सहित नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 383 हो गई है।
आगरा में सोमवार को कोरोना के नए केस आए हैं। इसमें से सिकंदरा थोक सब्जी मंडी के आढती में कोरोना की पुष्टि हुई थी, अब उनके 40 साल के बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, ये नरायच के रहने वाले हैं। थाना छत्ता क्षेत्र निवासी 38 साल के मरीज की एक हॉस्पिटल में डायलिसिस चल रही थी, उन्होंने 23 अप्रैल को डायलिसिस कराई थी, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
एसएन के एक और कर्मचारी में पुष्टि
एसएन के जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय के बाद अब एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह एसएन मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी है, एसएन के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमित चार किए गए डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित चार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, इस तरह आगरा के कोरोना पॉजिटिव लगातार डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। रविवार को आगरा और मथुरा में भर्ती कोरोना संक्रमित 21 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए थे।