आगरालीक्स… आगरा में एलपीजी से भरा कैप्सूल का टायर फट गया, तेज स्पीड से दौडता कैप्सूल मकान में जा घुसा, मकान में फंसे लोग पीछे के दरवाजे से निकल कर बाहर आ गए।
आगरा में शनिवार रात 10 बजे कानपुर की तरपफ से आगरा की तरफ एलपीजी से भरा कैप्सूल एत्मादपुर के नई बस्ती इलाके में टायर फटने से अनियंत्रित हो गया, अनियंत्रतित होकर हाईटेंशन पोल से टकराने के बाद मकान पर पलट गया। इससे मकान में अंदर लोग फंस गए, अफरातफरी मच गई, गैस लीक होने की आशंका से आस पास के लोग भाग खडे हुए। पुलिस भी पहुंच गई, गैस कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी गई है, जिससे वे क्रेन को बुलाकर सुरक्षा के साथ कैप्सूल को सीधा करा सकें।