आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती हो रहे हैं, इन मरीजों केा भर्ती करने के लिए निजी अस्पतालों से अनुबंध किया गया है। तीन और निजी अस्पतालों से एल टू और एल थ्री स्तर के लिए अनुबंध किया गया है। अब गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए 410 बेड हैं।
कोरोना के केस 1035 तक पहुंच चुके हैं। अब 115 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें गंभीर मरीज अधिक हैं। इन्हें एल टू और एल थ्री स्तर के अस्पतालों में भर्ती किया जाता है। जहां आक्सीजन और वेंटीलेटर की भी सुविधा हो। इसके लिए एसएन में 200 बेड हैं। निजी अस्पतालों से भी इसके लिए अनुबंध किया गया है।
तीन निजी अस्पतालों से अनुबंध
जीजी नर्सिंग होम 50 बेड, रामरघु 100 बेड, पल्स हॉस्पिटल में 50 और पाठक हॉस्पिटल 50 बेड के एल टू एल थ्री लेवल की व्यवस्था की गई है। जिससे गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सके।
16518 मामूली लक्षण वाले मरीज भर्ती करने की व्यवस्था
इसके साथ ही 16518 बेड मामूली लक्षण वाले मरीजों के लिए हैं, इसमें हिंदुस्तान कॉलेज के साथ ही सीएचसी और स्कूलों से अनुबंध किया गया है।