आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 18 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं, एक मरीज की मौत हुई है, 1053 केस हो गए हैं, जाने किस क्षेत्र से मिले कोरोना संक्रमित।
रविवार को कोरोना के 18 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1053 पहुंच गई है।
कोरोना के 18 नए केस, इन क्षेत्रों से आए मरीज
56 साल के अलवतिया रोड शाहगंज निवासी मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 50 साल के शिव नगर निवासी मरीज, 25 साल की लोहामंडी निवासी महिला, 35 साल के मदनपुरा निवासी मरीज, 62 साल के कैंसर से पीडित राजा की मंडी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिजिटिव आई है।
34 साल के शिव नगर शाहगंज निवासी मरीज, 45 साल के बोदला निवासी मरीज, 6 साल के निमोनिया से पीडित मरीज, 35 साल के सीता नगर रामबाग निवासी मरीज, 30 साल की लोहामंडी निवासी मरीज, 24 साल की मुस्तफा क्वाटर, आगरा कैंट निवासी मरीज, 52 साल की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी मरीज, 30 साल की सीता नगर निवासी महिला मरीज, 48 साल की एत्मादपुर और 53 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एक मरीज की मौत, 61 की हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा 61 पहुंच गया है। जून में अभी तक 19 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।
9 मरीज डिस्चार्ज, 123 का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित नौ मरीजों को ठीक होने पर रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी तक 869 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।