आगरालीक्स.. आगरा में मास्क पहने बिना पैदल चलने वालों के चालान, 15 दिन में 20 हजार के चालान हो चुके हैं, मिठाई की दुकान को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया।
आगरा में कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क अनिवार्य है, इसके बाद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में सोमवार को पुलिस ने संजय प्लेस में चैकिंग की, मास्क ना पहने वाले पैदल जा रहे लोग, वाहन चालकों के चालान किए गए। यहां 30 चालान किए गए।
बाइक पर पीछे बैठने वाले के हेलमेट ना पहनने पर चालान
इसी तरह से बाइक, स्कूटी और कार चालकों के भी चालान किए जा रहे हैं, बाइक पर पीछे बैठने वाले मास्क नहीं पहन रहे हैं तो उनका चालान किया जा रहा है, पुलिस ने सख्ती कर दी है और चालान की संख्या बढा दी है।
15 दिन में 20 हजार चालान
आगरा में अनलॉक वन में पुलिस ने 15 दिन में 20 हजार चालान किए हैं, इसमें मास्क ना पहनने, यातायात के नियमों का पालन ना करने, हेलमेट ना पहनने पर चालान किए गए हैं।
दुकान कराई बंद
पुलिस ने सोमवार को बोदला क्षेत्र में जांच की, यहां बंदी के बाद भी एक मिठाई की दुकान खुली हुई थी, टीम को देखते हुए कर्मचारी और ग्राहक भाग गए, दुकान को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया है।