आगरालीक्स ..आगरा में तीन और स्कूलों ने तीन महीने की फीस माफ कर दी है। लॉक डाउन के बाद लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए स्कूल प्रबंधक फीस माफ कर रहे हैं।
आगरा में लॉक डाउन में तमाम लोगों की नौकरी चली गई, बडी संख्या में कारोबारियों का कारोबार ठप हो गया, पैमेंट फंस गया। इसके साथ ही सैलरी 50 फीसद तक कर दी गई, ऐसे में लोगों को स्कूलों की 3 महीने की फीस देने में समस्या आ रही है। इसे देखते हुए कुछ स्कूलों ने तीन महीने की फीस माफ कर दी है। अब तीन और स्कूलों ने तीन महीने की फीस माफ कर दी है।
इन स्कूलों की फीस माफ
सेंट आरएस पब्लिक स्कूल, खंदौली, एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल पीलीपोखर, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार ने फीस मांफ कर दी है
एसोसिएशन से जुडे हुए 60 स्कूल
आल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन अस्वा के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और कोषाध्यक्ष पवन शर्मा का मीडिया से कहना है कि एसोसिएशन ने तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया है, एसोसिएशन से 60 स्कूल जुडे हुए हैं, इन सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे तीन महीने की छात्रों से फीस ना लें।