आगरालीक्स.. आगरा में चीन के प्रेसीडेंट के पुतले और सामान की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लदृदाख में शहीद हुए जाबांजों को श्रदृधांजलि दी।
चीन अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है, अब मौका आ चुका है कि चीन की कमर तोड दी जाए, यह तभी हो सकता है जब देश भर में चीन निर्मित सामान का बष्हिकार किया जाए। इसे लेकर आगरा में कई संगठनों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला और चीन के सामान की होली जलाई। कई जगहों पर प्रदर्शन किया।
गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लददाख के गलवान घाटी में चीन से खूनी झडप में कर्नल सहित 20 जाबांज जवान शहीद हो गए। आगरा में बुधवार को कांग्रेस ने भारत माता की प्रतिमा पर एलएसी पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव अमित सिंह, हेमंत चाहर, दीपक शर्मा, अपूर्व शर्मा आदि मौजूद रहे।