आगरालीक्स ..आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में तीन बच्चों सहित पांच की मौत.
आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर शनिवार सुबह फीरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है, दिल्ली की तरफ जा आ रही कार फीरोजाबाद के नसीरपुर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, कार में बैठे लोगों को चीखने का भी मौका नहीं मिला।
हादसे में तीन बच्चों सहित पांच की मौत
हादसे में तीन बच्चों सहित पांच की मौत हुई है, दर्दनाक हादसे की जानकारी एक्सप्रेस वे से जा रहे लोगों ने टोल प्लाजा पर दी, इसके बाद कर्मचारी पहुंचे, तब तक कार सवार तीन बच्चे सहित पांच की मौत हो चुकी थी।
प्रयागराज जा रहे थे सभी, एक ही परिवार के लोग
पुलिस ने कार से मिले डाक्यूमेंट के आधार पर कार सवारों की पहना रजनेश पांडे निवासी प्रयागराज, रूबी तिवारी के रूप में की है, कार में तीन बच्चे थे, इसमें से दो बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है, एक बच्चा तीन साल का है। पुलिस कार सवारों के परिजनों से संपर्क कर रही है।