आगरालीक्स.. आगरा में शाम तक कोरोना के छह नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1138 पहुंच गई है, एक दो साल का बच्चा भी है।
आगरा में रविवार को कोरोना के छह नए केस आए हैं। राजपुर चुंगी क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी निवासी दो साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती बोदला क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 59 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से 73 साल के केशव कुंज निवासी मरीज, 63 साल की जगदीश पुरा निवासी महिला मरीज, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 91 साल के शमसाबाद निवासी मरीज और 49 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1138 हो गई है।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव 75 मरीजों की हो चुकी है मौत
आगरा में कोरोना पॉजिटिव 75 मरीजों की मौत हो चुकी है, जून में अभी तक 33 मौतें रिपोर्ट की जा चुकी हैं, मौत का आंकडा लगातार बढ रहा है, प्रदेश में भी सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत आगरा में दर्ज की गई हैं।
मौत का आडिट
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की रोकथाम और मौत क्यों हुई, यह जानने के लिए शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी एम देवराज ने मौतों का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। 75 में से 10 मौतों का आडिट किया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम स्टडी करेगी, इन मरीजों की फाइल केा देखा जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि मौत किस कारण से हुई, क्या मरीज की जान बचाई जा सकती थी।
इलाज करने वाले डॉक्टर से सवाल जवाब
इस मामले में इलाज करने वाले डॉक्टर से भी सवाल जवाब किए जाएंगे, उनसे पूछा जाएगा कि क्या इलाज किया गया, क्या इलाज की अन्य गाइडलाइन को फॉलो किया गया कि नहीं, इन सवालों के जवाब और मरीज की फाइल से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों के इलाज के लिए गाइड लाइन तैयार हो सके।