आगरालीक्स.. आगरा में साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब पर कोरोना की जांच पर रोक लगाने के बाद डाली गई फेसबुक पोस्ट ने तमाम सवाल खडे कर दिए हैं। पोस्ट हटा दी है, डॉ अशोक शर्मा ने फेसबुक आईडी हैक किए जाने की पोस्ट डाली है।

साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ अशोक शर्मा की फेसबुक से रविवार सुबह एक पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा है कि साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब आगरा की पहली निजी लैब है जिसे आईसीएमआर ने कोरोना की जांच की अनुमति दी है लेकिन जिला प्रशासन ने हमारी लैब की जांच पर रोक लगा दी है, यह आंकडा छिपाने के लिए किया गया है।
इस पोस्ट के कुछ देर बाद ही पोस्ट हटा दी गई, डॉ अशोक शर्मा की पफेसबुक पर एक और पोस्ट डाली गई, इसमें लिखा है कि सुबह फेसबुक हैक कर ली गई थी, आईटी टीम ने इसे रिकवर कर लिया है, पोस्ट में आगरा की जो स्थिति लिखी गई थी वह अनरीयल है, यानी हकीकत नहीं है

एनआईसी का कोड मिले बना शुरू कर दी थी जांच
साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब को आईसीएमआर से अनुमति मिल गई थी लेकिन एनआइसी से कोड नहीं मिला था, इसके बाद भी जांच शुरू कर दी गई थी, इसके चलते जिला प्रशासन ने लैब की जांच पर रोक लगा दी है।