आगरालीक्स ..आगरा में सैलून खुल गए हैं, प्रशासन ने अपील की है कि अपनी तौलिया लेकर जाएं, लौटने पर इसे धो लें और तीन दिन बाद इस्तेमाल करें, सैलून की आज से होगी जांच।

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सैलून कराया जाएगा बंद
जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि होगी, वे जिस सैलून पर गए हैं, उसे तत्काल बंद करा दिया जाएगा, सैलून में प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा, ऐसा ना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह है नियम
सैलून के गेट पर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, तापमान अधिक होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा
सैलून में आने वाले ग्राहकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा
सैलून में यूज एंड थ्रे तौलिया इस्तेमाल की जाएंगी, यानी एक तौलिया एक ग्राहक के लिए होगी
सैलून में दो सीट पर एक बार में दो ग्राहक के बाल ही काटे जाएंगे
हाथ में ग्लव्स और मुंह पर मास्क लगाकर बाल काटे जाएंगे
सैलून में एसी लगा है तो पीपीई किट पहननी होगी, एसी नहीं है तो एप्रिन पहनकर बाल काट सकते हैं।
