आगरालीक्स… फादर्स डे पर डॉ. पूनम जैन की अपने पिता जीआईसी आगरा में गणित के शिक्षक स्वर्गीय बीएम माहेश्वरी को समर्पित पंक्तियां
पारम्परिक परिवार में जन्मे
भाई बहनों में सबसे छोटे
लेकिन शायद सबसे सहनशील
और प्रगतिशील विचारो के
प्यार और व्यवहार से सबका दिल जीतते, कि अपने भी अपनो से ज्यादा उन्हें प्यार करते।
क्यूँ कि मेरे बाबू कुछ अलग थे।
हाँ तो सोचा उन्होनें था टीचर है बनना।
मैथ था पर्फेक्ट,तो फिर क्या था डरना।
माहेश्वरी सर कॉलेज में वो कहलाते
मनोरंजक तरीके से थे वो पढ़ाते।
कभी स्टूडेंटस को आँखे दिखाते।
कभी उनकी पीठ भी थपथपाते।
प्रिंसिपल उनके काम को देख कर
नये नये काम उनको थमाते। जब जब वो कॉलेज के किस्से सुनाते
एक अलग ही चमक उनके चेहरे पर होती।
और एक वाक्य हमेशा दोहराते
Reward of good work is more work.
सच में मेरे बाबू कुछ अलग थे।
तो स्टूडेंटस के इस फ़ेवरिट टीचर के लिए ईश्वर ने भी किया था पेपर सेट एग्ज़ाम्स थे तो मुश्किल
लेकिन न हिम्मत हारी, न की शिकायत…
जीआईसी आगरा में 12th को मैथ पढ़ाते थे, दुनियाँ भर में न जाने कितने आईआईटियन उनके शिष्य हैं
जीआईसी, आगरा में गणित के शिक्षक स्वर्गीय बीएम माहेश्वरी की बेटी डॉ पूनम जैन ने एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस किया, वे कानपुर में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।