आगरालीक्स.. आगरा में समाजवादी पार्टी ने कार्यकारिणी गठित कर दी है, शिवराम को जिला महासचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के पद भी घोषित कर दिए हैं।
सपा ने जिला और महानगर इकाई रदद कर दी थी। गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई। पार्टी में जिला महासचिव शिवराम को बनाया गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष के पद पर रामगोपाल बघेल के नाम की घोषणा की गई है। जबकि महानगर अध्यक्ष वाजिद निशार को बनाया गया है। इससे पहले भी बाजिद निशार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
