आगरालीक्स.. आगरा में यमुना किनारे मिट्टी डालकर निर्माण कराने की सूचना पर एडीए की टीम पहुंच गई। एडीए के अवर अभियंता राजकपूर ने तनिष्क राजश्री आवासीय योजना के बिल्डरों के खिलाफ नोटिस दिया और ताकीद भी कर दिया कि आगे कोई ऐसी हरकत हुई मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विकास प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का मीडिया से कहना है कि इस मामले में जल्द ही एनजीटी में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। एनजीटी में प्राधिकरण के अधिवक्ताओं से वार्ता के बाद रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के यमुना नदी के डूब क्षेत्र में एडीए की टीम को मिटटी डालकर निर्माण कार्य किए जाने की सूचना मिली, इस पर टीम भेजी गई, टीम पहुंच गई, यमुना में मिटटी डाली जा रही थी, टीम ने उसे रोक दिया और तनिष्क राजश्री आवासीय योजना के बिल्डरों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
दयालबाग क्षेत्र में आठ बिल्डरों पर हो चुकी है कार्रवाई
एडीए की टीम एनजीटी के आदेश पर यमुना डूब क्षेत्र में दयालबाग क्षेत्र के आठ बिल्डरों पर कार्रवाई कर चुकी है इसकी अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।