आगरालीक्स.. आगरा में विजिलेंस थाना खुल गया है, किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत 9454401866 पर कर सकेंगे। जांच के बाद आगरा में ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को मेरठ की जगह आगरा में ही रखा जाएगा।
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच विजिलेंस करती है। अभी तक विजिलेंस के थाने नहीं हैं, मेरठ में कोर्ट है। आरोपियों के पकडे जाने के बाद संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद मेरठ कोर्ट में पेश किया जाता है। मगर, अब आगरा में सुभाष पार्क के सामने, बैंक कॉलोनी में पहला विजिलेंस थाना खुल गया है। इस थाने में आगरा, अलीगढ मंडल के आठ जिलों के मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
भ्रष्टाचार की शिकायत 9454401866 कर सकेंगे
आम लोग भ्रष्टाचार की शिकायत 9454401866 पर कर सकेंगे, इस तरह के मामलों की जांच कराई जाएगी। इसके सही मिलने के बाद टीम द्वारा भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा जाएगा। आगरा के विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी यहां हवालात नहीं है, ऐसे में आरोपियों को नाई की मंडी थाने में रखा जाएगा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम का मीडिया से कहना है कि आठ जिलों के मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।