आगरालीक्स.. आगरा में 10 दिन में कोरोना के 147 नए केस आ चुके हैं, एक ही परिवार में मां पिता और बेटा पॉजिटिव हैं, किस क्षेत्र से आए केस
आगरा में एक से 10 जुलाई तक कोरोना के 147 नए केस आए हैं। इसमें से 10 जुलाई को 17 केस आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1374 हो गई है।
मां, पिता और बेटा पॉजिटिव
बल्केश्वर के गंगे गौरी बाग निवासी 23 साल के युवक के 50 साल के पिता और, 49 साल की मां की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनर सिटी रिंग रोड निवासी 57 साल की महिला मरीज, 46 साल के सिकंदरा के की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
इन क्षेत्रों से आए मरीज
22 साल के किशोरपुरा जगदीशपुरा निवासी मरीज, 51 साल के सुभाष नगर अलबतिया निवासी मरीज, 43 साल के सीता राम कॉलोनी निवासी मरीज, 52 साल के माईथान निवासी मरीज, 45 साल के राहुल विहार शमसाबाद निवाीस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
16 मरीज किए गए डिस्चार्ज, 168 का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 16 और मरीजों को 10 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया, 1115 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 168 मरीजों का इलाज चल रहा है।