Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Covid-19 survey in Agra : 3 corona positive found in 48 population in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Covid-19 survey in Agra : 3 corona positive found in 48 population in Agra #agra

156

आगरालीक्स ..आगरा में 11 दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 48 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर ली, इसमें तीन कोरोना के मरीज मिले हैं, क्या आपके घर टीम पहुंची।
आगरा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद आगरा ने शासन के आदेश पर जिले भर में कोविड-19 के पेशेंट्स की पहचान करने के लिए कोविड सर्विलांस सर्वे कराया था। 5 जुलाई को शुरू हुए इस सर्वे में 15950 टीमों ने 944850 घरों का सर्वे किया, टीम घर घर पहुंची।
पूछा गया कि परिवार में किसी सदस्य को बुखार, जुकाम, खांसी सहित कोई अन्य परेशानी तो नहीं है  यदि कोई सदस्य पहले से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित है तो सर्वे में ऐसे लोगों की भी जानकारी जुटाई गई  इसके साथ ही शासन के आदेश के अनुसार 1808 ऐसे सीवियर एक्यूट रैस्पिरेटरी इंफेक्शन (सारी ) से ग्रसित रोगियों की पहचान की गई  इसके बाद इन्हें कोरोना सस्पेक्ट मानते हुए टीम ने अपने प्रभारी को इसकी सूचना दी  इसके बाद उस व्यक्ति का कोरोना सैंपल लिया गया ।  सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि ये सर्वे कोविड-19 से चल रही लड़ाई में काफी मददगार साबित होगा इससे हमें पता चल गया है कि अभी आगरा में कोविड-19 की स्थिति गंभीर नहीं है  इसके आधार पर हमने 1808 सस्पेक्ट की जांच कराई है  इनमें से अब तक केवल तीन लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 15 नोडल अधिकारी जिसमें जनपद के विभिन्न अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा. यू. के. त्रिपाठी , डा. एस. एम. तोमर , डा. सीमा मेहरा , डा. बिनय कुमार , डा.  यू.बी. सिंह के अतिरिक्त उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सन्त कुमार ,  डा. पी. के. शर्मा , डा. आर. के. आग्निहोत्री आदि एवं शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने शहरी क्षेत्र  जिले भर में टीमों के निर्देशन में ए. एन. एम. , आशा कार्यकत्री शामिल रहे।
16 हजार मधुमेह रोगी
16484 मधुमेह के रोगी, 10529 उच्च रक्तचाप रोगी, 632 कैंसर रोगी, 1658 ह्रदय रोगी और 656 गुर्दा रोगियों, 1158 बुखार, 1904 खांसी और 1244 लोमें सांस लेने में परेशानी की समस्या वाले मरीज मिले।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

error: Content is protected !!