आगरालीक्स.. आगरा में 11 घंटे बाद मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, पढे कैसा है बाजारों का माहौल, 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन में कौन निकल सकेगा घर से बाहर, क्या होगी सख्ती।
आगरा में 17 जुलाई शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल खुले रहेंगे, आश्वयक सेवाओं से जुडे विभाग भी खुलेंगे। बाजार, बस, आटो, रिक्शा पूरी तरह से बंद रहेंगे, आवश्यक कार्य है तो ही लोग बाहर निकल सकेंगे। इसके लिए जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जाएगी। दूध की सप्लाई की जाएगी।

मिनी लॉक डाउन में यह रहेगा बंद
. इस अवधि में सभी सरकारी कार्यालय, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे।
. रेलवे का आवागमन पूर्व की तरह से यथावत रहेगा। रेलों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था परिवहन निगम करेगा।
. रेल से आने वाले यात्रियों को बसें उपलब्ध कराने के अलावा रोडवेज बस सेवा प्रदेश के अंदर रहेगी।
. मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे स्थित पेट्रोल पंप एवं ढाबे खुले रहेंगे।
. ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे, जिनमें शारीरिक दूरी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। शहरी क्षेत्रों में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बंद रहेंगे।
. इस अवधि में सभी वृहद निर्माण कार्य यथा एक्सप्रेसवे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।