आगरालीक्स ..आगरा में जीवनी मंडी पर सोढी ट्रांसपोर्ट पर बारुद से ब्लास्ट किया गया है, 9 को अरेस्ट किया गया है।
आगरा में 19 जुलाई को जाटनी का बाग जीवनी मंडी में सोढी ट्रांसपोर्ट कंपनी में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ, इससे दीवार ढह गई। बुधवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जाटनी के बाग में कुलदीप सोढी का सोढी ट्रांसपोर्ट है, यहां पर ही उमेश अग्रवाल निवासी घटिया आजम खां नितिन अग्रवाल निवासी कमला नगर, रीटा अग्रवाल निवासी सुभाष नगर, कमलजीत सिंह व गौतम मेहरा की जमीन है लेकिन कब्जा कुलदीप सोढी का है।2018 में रज्जो जैन ने उमेश अग्रवाल की जमीन का सौदा चुनमुन अग्रवाल और अमित गोयल को कराया, बैनामा हो गया। मगर, कब्जा नहीं मिला। जबकि बैनामा कराते समय रज्जो जैन ने कहा था कि वह कब्जा दिलवा देगा।
बारुद से कराया ब्लास्ट, एक लाख रुपये में रची साजिश
रज्जो जैन ने अपने कार्यालय पर काम करने वाले पप्पू चौहान निवासी गांधी नगर के साथ सोढी ट्रांसपोर्ट में ब्लास्ट करने की योजना बनाई। इसके लिए एक लाख रुपये साजिश में शामिल लोगों को देन के लिए कहा, पप्पू चौहान अपने साथ गुडडी निवासी काशीराम योजना, केदार जाटन, मोन जाटव निवासी एत्मादपुर को लेकर आया, उन्हें 70 हजार रुपये दिए। 15 जुलाई को गुडडू अपने साथियों के साथ बारुद लेकर आया और रज्जो जैन के कार्यालय में रख दी। रज्जो जैन ने 19 जुलाई को अपनी कार के ड्राइवर संतोष तिवारी और नौकर लांगुरिया को बारुद का कटटा लेकर स्कूटी से गोदाम पर भेज दिया। यहां गुडडू के साथियों ने ब्लास्ट कर दिया।
पुलिस ने किए अरेस्ट
रज्जो जैन पुत्र चिम्मन लाल जैन निवासी बेलनगंज
संतोष तिवारी निवासी गधापाडा
लांगुरिया निवासी नवलगंज एत्माउददौला
पप्पू चौहान निवासी गांधी नगर
केदार जाटव, मोनू जाटव, केवी नंदन, सिंटू, राहुल सभी निवासी नगला खरगा एत्मादपुर