आगरालीक्स ..आगरा में बिजली का बिल 40 फीसद तक बढ गया है, इस महीने का बिजली बिल देख लोगों के होश उड रहे हैं। आखिर क्यों बढा बिल
आगरा में टोरंट द्वारा जून महीने के बिल का मैसेज आने लगा है, मैसेज को देख लोगों के होश उड रहे हें। मई के महीने से जून का बिल 20 से 40 फीसद अधिक है, यह बिल क्यों ज्यादा है, इसे लेकर लोग परेशान हैं। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं, मई में बिजली का बिल जिन लोगों का 2200 आया था, जून महीने का बिल 3400 रुपये तक आया है। इस तरह 40 फीसद से अधिक बिल बढ गया है।
गर्मी और उमस से बिजली ज्यादा हुई खर्च
प्री मानसून के बाद मानसून की बारिश नहीं हुई है, गर्मी और उमस में लोगों ने कूलर, पंखे और एसी चलाए हैं, इससे बिजली की खपत बढ गई, वहीं खपत बढने के साथ बिल में चार्ज और लोड के हिसाब से वाट भी बढा दिया जाता है, इससे भी बिजली का बिल बढ रहा है।
आन लाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम और मिनी लॉक डाउन भी कारण
आनलाइन क्लास चल रही हैं, इससे बच्चे अलग कमरे में कूलर, एसी और लाइट जलाकर बैठ रहे हैं, इसी तरह से जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। वहीं, दो दिन के मिनी लॉक डाउन में लोग टीवी देख रहे हैं, लैपटॉप पर मूवी देखने में व्यस्त हैं, दिन भर घर पर रहने से एसी और कूलर अधिक चल रहे हैं।