आगरालीक्स.. आगरा में गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त इस बार पंडाल सजाने और भीड जुटाने पर रोक है।
आगरा में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर श्रदृधालु अपने घर पर गणपति को विराजमान करेंगे, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा की खूब बिक्री हुई। मगर, कोरोना के चलते पंडाल सजाने और भीड जुटाने पर प्रतिबंध है, ऐसे में लोग अपने घर पर ही गणपति को विराजमान करेंगे। चतुर्थी तिथि 21 अगस्त को रात 11 बजकर दो मिनट से शुरू होगी। पान, सुपारी, लडडू, सिंदूर, दूब से गणपति की पूजा अर्चना की जाएगी।
जाने क्या है शुभ मुहूर्त
गणपति को विराजमान करने के लिए शनिवार को शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर सात मिनट से दोपहर एक बजकर 42 मिनट तक है
दूसरा मुहूर्त शाम चार बजकर 23 मिनट से रात 11 बजकर 23 मिनट तक है।
इस तरह करें पूजा
गणपति को चौकी पर लाल वस्त्र विछाकर विराजमान करें, चौकी के बगल में एक कलश जल से भर कर रख दें, उस पर नारियल रख दें।
ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें, हर रोज सुबह और शाम गणपति की आरती करें, लडडू और मोदक का प्रसाद में वितरण करें।