आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मरीज की मौत, 24 नए केस, कुल केस 2445, किन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस.
आगरा में 21 अगस्त को कोरोना के 24 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई, अभी तक 105 मरीजों की मौत हो चुकी है।
हरीपर्वत क्षेत्र के 63 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया, उन्हें टीबी की भी बीमारी थी, अचानक कफ के साथ खून आया और मौत हो गई, इस तरह 105 मरीजों की मौत हो चुकी है।
एक ही परिवार के कई लोग पॉजिटिव
कर्मयोगी कमला नगर के 36 साल के मरीज, उनकी 35 साल की पत्नी और 68 साल की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 40 साल के आवास विकास कॉलोनी, 63 साल के जगजीत नगर, 58 साल की ट्रांस यमुना कॉलोनी, 20 साल के खेरिया, 22 साल के बसई कलाख् 33 साल के चर्च गेट घटिया, 54 साल के शांति नगर कमला नगर।
10 साल के छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव
10 साल के छात्र, 52 साल के प्रेमानंद कुंज कमला नगर, 43 साल के ट्रांस यमुना कॉलोनी, 44, 14, 10, 25, 16 और 29 साल के आवास विकास कॉलोनी, 32 साल के वेस्ट अर्जुन नगर, 25 साल के शास्त्रीपुरम, 35, 22 साल के पिनाहट और 28 साल के गांधी नगर पीएचसी के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
271 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 271 मरीज ठीक हो चुके हैं, अभी तक 2069 मरीज ठीक हो गए हैं, अब 271 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।