आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक मौत, 38 नए केस, 2500 के पार पहुंचे केस, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार के कार्यालय और आवास के सुरक्षाकर्मी, क्लर्क के कोरोना संक्रमित होने पर उनके परिजनों की जांच कराई गई। इसमें कमिश्नर, आगरा के पिता आरसी मीना ( 74 साल ) की चार अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनकी मां की भी रिपोर्ट पॉजिटिव थी।
नोएडा में चल रहा था इलाज
कमिश्नर, आगरा के पिता आरसी मीना का इलाज जेपी हॉस्पिटल, नोएडा में चल रहा था, उनका रविवार सुबह निधन हो गया।
कोरोना के 38 नए केस आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2519 पहुंच गई है, इनमें से 2125 ठीक हो चुके हैं। 288 मरीज भर्ती हैं और 106 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।