आगरालीक्स.. वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, आगरा में आठ साल के बालक की किडनैप करने के बाद हत्या, 10 सितंबर की देश दुनिया की खबरें।
वायुसेना में शामिल हुआ राफेल
पडोसी देश चीन के साथ सीमा पर तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना को नई ताकत मिली है, अंबाला एयरबेस पर 10 सितंबर की सुबह भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ़्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में फ्रांस से आए पांच राफेल युदृधक विमानों को वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। इस मौके पर वेदिक ढग से पूजा पाठ के बाद फ़्लाई पास्ट किया गया।
कोरोना में सबसे बडा उछाल
देश में कोरोना के मामले में सबसे बडा उछाल आया है, बीते 24 घंटे में 95 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और करीब 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 44 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं और 72 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। राहत की बात है कि 34 लाख से अधिक लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश में अभी नौ लाख 19 हजार एक्टिव केस हैं।
उत्तर प्रदेश के बागपत में जहरीली शराब से पांच की मौत
उत्तर प्रदेश के बागपत के चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। गांव में सरकारी ठेके से शराब पीने से दो दिन में पांच की मौत हो चुकी है।
हरिवंश ने भरा नामांकन
14 सितंबर से संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है, सत्र के पहले दिन राज्यसभा के उप सभापति का चुनाव होना है। इस पद के लिए जेडीयू के सांसद हरिवंश ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, राज्यसभा में एनडीए का बहुमत है। ऐसे में उनके जीतने की पूरी संभावना है, विपक्षी दल भी संयुक्त प्रत्याशी की तलाश में जुटे हैं।
भारत चीन विदेश मंत्री वार्ता आज
एलएसी पर तनाव कम करने के उदृदेश्य से भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच आज मास्को में बातचीत होगी, भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर और चीन के विदेश मंत्री बांग यी संघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने मास्को आए हैं, इस बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही, वार्ता दोबारा होने की संभावना है।
लालू को झटका
बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बडा झटका लगा है, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने एम्स में भर्ती हैं, उन्होंने लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है, पार्टी उपाध्यक्ष पद से वे पहले इस्तीफा दे चुके हैं।