आगरालीक्स ..आगरा में अलग तरह का मामला सामने आया है, महिला को तलाक देने के बाद पति ने साथ रखा, महिला ने पति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी सदर निवासी युवक से आठ साल पहले 2012 में हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने कोर्ट में 2018 में तलाक के लिए केस डाला और 2019 में एक पक्षीय तलाक का फैसला पति के पक्ष में हो गया, इस तरह महिला से उसके पति ने 2019 में तलाक ले लिया।
सीसीटीवी फुटेज, महिला ने लगाए रेप के आरोप
इव मामले में महिला ने थाना सदर में तहरीर दी है, इसमें आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे बताए बिना ही तलाक ले लिया, तलाक लेने से वह उसकी पत्नी नहीं रही। इसके बाद भी वह उसे होटल लेकर गया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, होटल में साथ खाना खाने के महिला पर सीसीटीवी फुटेज भी हैं। थाना सदर के इंस्पेक्टर का मीडिया से कहना है कि इस मामले में महिला के आरोप पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।