आगरालीक्स. आगरा में उप्र राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) 20 सितंबर को केपी इंजीनियरिंग कॉलेज सहित छह सेंटर पर परीक्षा होगी।
परीक्षा में 3800 छात्र शामिल होंगे।
आगरा में यूपीएसईई के लिए केपी इंजीनियरिंग कॉलेज, वनस्थली महाविद्यालय, आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग कैंपस के साथ आरबीएस के खंदारी स्थित टेक्निकल कैंपस और बिचपुरी स्थित इंजीनियिरंग कैंपस को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा आफलाइन व तीन पालियों में होगी। दोपहर 12 से तीन बजे वाली पाली की परीक्षा ही सिर्फ पांचों केंद्रों पर होगी। सुबह और शाम वाली पालियों की परीक्षा सिर्फ बिचपुरी कैंपस में होगी। सभी केंद्रों पर शारीरिक दूरी व कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा कराई जाएगी।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
सुबह नौ से 11 बजे की पाली में पेपर चार, पांच, सात और आठ की परीक्षा।
दोपहर 12 से तीन बजे की पाली में पेपर वन (बीटेक) और पेपर टू (बीफार्मा) की परीक्षा होगी। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी इसमें ही शामिल होंगे।
दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से शाम छह बजकर 15 मिनट की पाली में पेपर तीन, वहीं दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से शाम छह बजकर 45 मिनट वाली पाली में पेपर छह की परीक्षा होगी।