आगरालीक्स ..आगरा के कान्वेंट स्कूल में स्कूल की फीस बढाने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, अभिभावकों ने फीस ना बढाने के लिए ज्ञापन दिया।
आगरा के शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी में पढ रहे छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की फीस 1400 रुपये थी, इसे बढाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। एक साथ पूरी पफीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है, इसके विरोध में अभिभावकों ने प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ कॉलेज में प्रदर्शन किया । एकमुश्त फीस न लेने, बढ़ी फीस रद्द करने, बिना शुल्क टीसी देने की मांग की, प्रबंधन ने उनकी मांगें मान ली हैं। इस दौरान मनोज गोयल, अमर सिंह, दीपक सरीन, अरुण भाटिया, राजेश, सुभाष निगम, अमित सारस्वत, अनुराग चतुर्वेदी, दीपक वार्ष्णेय, डॉ. एमपी सिंह, अरुण मिश्रा, शोभित जेटली आदि मौजूद रहे।
इस मामले में स्कूल प्रबंधक एसएस यादव का मीडिया से कहना है कि फीस शासनादेश अनुरूप ही ली जा रही है। प्रवेश शुल्क भी पांच हजार से घटाकर दो हजार कर दिया है। अभिभावकों के प्रार्थना पत्र पर उन्हें राहत भी दी जा रही है।