आगरालीक्स ..आगरा में कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र, छह अक्टूबर को होगी सुनवाई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जगदीशपुरा निवासी एडवोकेट नरेंद्र सोनी ने कंगना रनौत के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है । इसमें कहा गया है कि 27 अगस्त 2020 को उन्हें एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा अपने आधिकारिक ट्वविटर एकाउंट से किए ट्ववीट के बारे में सोशल मीडिया से पता चला, इस टवीट में कहा है कि आधुनिक भारतीयों द्वारा जाति व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया है ।छोटे शहरों में हर कोई जानता है कि यह कि कानून के तहत स्वीकार नहीं है, और फिर कुछ लोगों को खुश करने के लिए यह शर्मनाक तरीका है, सिर्फ हमारे संविधान में आरक्षण के रूप में इसको बरकरार रखा है ।
राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र
एडवोकेट नरेंद्र सोनी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस ट्ववीट को संविधान में उनकी आस्था न होने और जाति विशेष की भावनाओं को भड़काने वाला माना है । अधिवक्ता ने कंगना रनौत के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है । सीजेएम प्रीति सिंह ने छह अक्टूबर को थाना न्यू आगरा से प्रार्थना पत्र पर अग्रिम कार्यवाही के लिए आख्या तलब की है ।