आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज में दो महीने बाद ही प्राचार्य बदल गए, अब डॉ एसके मिश्रा आगरा कॉलेज के नए प्राचार्य होंगे, उन्हें वर्तमान प्राचार्य डॉ रेखा पतसरिया 28 सितंबर को प्राचार्य का पदभार सौंपेंगी।
डॉ रेखा पतसरिया जुलाई में आगरा कॉलेज की प्राचार्य बनी थी, वे रिटायर हो रही हैं, ऐसे में आगरा कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ एसके मिश्रा बनाए गए हैं। वे आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।