आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी के रेट में उछाल है, वायदा बाजार से सोने के रेट आगरा में अधिक हैं। सोना 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर चल रहा है, जबकि चांदी के भाव भी 61 हजार रुपये प्रतिकिलो ग्राम से ऊपर बने हुए हैं।
आगरा जैवलर्स एसोसिएशन के सचिव रोहिन हेमदेव के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोना 99.5 जीएसटी सहित 52,115 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना 99.99 जीएसटी सहित 52365 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था।
वहीं वायदा बाजार में सोना आज सुबह 50,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो निम्नतम 50,300 पर जाने के बाद कुछ देर में ही 50,940 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वायदा बाजार में चांदी 60 हजार रुपये के स्तर पर खुली, जो नीचे 59,620 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार सुधरकर 60,900 प्रतिकिलो पर पर पहुंच गई थी।