आगरालीक्स.. आगरा के प्रमुख ज्वैलर्स त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को डिस्काउंट दे रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में भी कुछ गिरावट आई है। दीपावली पर सोने के भावों में तेजी आने की संभावना है, जिसे देखते हुए ग्राहक खासी रुचि भी दिखा रहे हैं। ऐसे में सोने-चांदी की खरीद का यह बेहतर मौका हो सकता है।
आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव रोहिन हेमदेव के मुताबिक सोमवार को सोना- 99.5 के रेट 51.640 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना-99.99 के भाव 51,900 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। ज्वैलरी में 22 कैरेट के रेट 4780 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट के भाव 3996 रुपये प्रति ग्राम और 14 कैरेट के रेट 3114 रुपये प्रति ग्राम हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कुछ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
वायदा बाजार में सोमवार को एमसीएक्स के रेट सोना 50,230 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुले, जो कम होकर 50030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। बाद में सुधरकर 50,147 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचे। चांदी 60,737 रुपये प्रति किलो का भाव खुला, जो 60,259 रुपये प्रति किलो पहुंचा, जो कुछ समय बाद 60,517 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।