Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Navratra 2020 : Asthami & Navami in Agra
टॉप न्यूज़

Navratra 2020 : Asthami & Navami in Agra

119

आगरालीक्स.. आगरा में नवरात्र पर्व की अष्टमी और नवमी पूजन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

माता के भक्त अपनी-अपनी मान्यता के साथ माता का पूजन, व्रत और कन्या-लांगुरा जिमाएंगे। आगरालीक्स में आज दुर्गा औषधि कवच, योग दर्शन, माता का भोग, लाभकारी उपाए।

मां महागौरी की आराधना

नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति मां दुर्गा का यह अष्टम रूप है। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है। मां सौभाग्य, धन- संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी हैं। 18 गुणों की प्रतीक महागौरी धन-धान्य, गृहस्थी, सुख और शांत्रि की प्रदात्री हैं।

औषधि कवच

महागौरी यानी तुलसी प्रत्येक व्यक्ति इसे औषधि के रूप में जानता है। इसे घऱ में लगाकर इसकी पूजा की जाती है। पौराणिक महत्व से अलग तुलसी एक जानी-मानी औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। तुलसी कई प्रकार की होती है और तुलसी सभी प्रकार के रक्त को साफ एवं हृदय रोग का नाश करती है।

योग दर्शन

श्री महागौरी अष्टांग योग की अधिष्ठात्री देवी हैं। माता की आराधना से हमारा सोम चक्र जागृत होता है। सोम चक्र उर्ध्व ललाट में स्थित होता है। साधक को माता महागौरी की विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा करनी चाहिए। महागौरी के प्रसन्न होने पर सभी सुख स्वतः प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से मन को शांति मिलती है।

माता का भोग- अष्टमी के दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं और उसका दान भी करें। इससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लाभकारी उपाय

-नवरात्र के शनिवार को सूर्योदय से पहले पीपल के 11 पत्ते लेकर उन पर राम नाम लिखकर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को पहनाने से कारोबार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह प्रयोग चुपचाप तरीके से करना चाहिए।

-यदि किसी व्यक्ति पर कर्ज है तो उसे नित्य चींटियों को शक्कर मिला आटा, पंजीरी किसी पेड़ अथवा जहां चीटियों की बांवी में डालने से कर्ज मुक्त होते हैं। यह कार्य नवरात्र में ही शुरू करना चाहिए।


नवम् सिद्धिदात्री का पूजन

नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आऱाधना की जाती है। मां के इस स्वरूप की पूजा करने से मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धी प्रदान करती हैं।

औधषि कवच

नवम सिद्धिदात्री यानी शतावरी मां दुर्गा का यह स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाला है दुर्गा के इस स्वरूप को नारायणी या शतावरी कहते हं। शतावरी बुद्धि, बल एवं वीर्य के लिए उत्तम औषधि है। यह रक्त विकार, वात, पित्त शोध नामक औषधि है। शतावरी का नियमपूर्वक सेवन करने वाले व्यक्ति के सभी कष्ट स्वयं दूर हो जाते हैं। इसलिए हृदय को बल देने के लिए मां नारायणी की आराधना करनी चाहिए।

योग दर्शन

माता सिद्धिदात्री की आराधना से निर्वाण चक्र जागृत होता है। साधक पूजा करते समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां पर लगाना चाहिए। माता की कृपा से इस चक्र की सारी शक्तियां साधक को प्राप्त हो जाती हैं। भक्त के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रहता, उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मता का भोगः नवमी तिथि के दिन माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाए। यशाशक्ति गरीबों को दान करें। इससे लोक-परलोक में आनन्द और वैभव प्राप्त होता है।

लाभकारी उपाय

नवरात्र में अपनी श्रद्धा के अनुसार माता, पिता भाई, बहन,पत्नी, छोटी कन्या को दान अवश्य करें।

नवरात्र में अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ नए सामान की जरूर खरीदारी भी करें। इससे घर में सौभाग्य आता है। स्थाई संपत्ति का वास होता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!