सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को नरमी का रुख रहा। वायदा बाजार दोनों की कीमतों में आज कमी रही। सर्राफा बाजार में हाजिर सोना-99.5 52,500 रुपये प्रति दस ग्राम रहे।
वायदा बाजार में नरमी
वायदा बाजार में सोना 50,865 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो थोड़ी गिरावट के बाद 50,922 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को बंद हुए वायदा बाजार के समय से ही सोने के भाव में गिरावट आ गई थी। चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। चांदी आज सुबह 62,658 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर खुली, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर को 62,885 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी।
शेयर बाजार में आई तेजी
शेयर बाजार में कई दिन की सुस्ती के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कुछ तेजी आई। शेयर बाजार 150 अंक की बढ़त के साथ खुला। सुबह 40,800 के अंक पर खुला। निफ्टी 60 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 11950 अंक को पार कर लिया था। गुरुवार को बाजार की चार दिन की बढ़त पर ब्रेक लग गया था। इस बीच पेट्रोल और डीजल के दाम भी स्थिर है।