आगरालीक्स.. डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं, उन्नाव के डीआईजी चंद्रप्रकाश हाथरस प्रकरण में गठित एसआईटी के सदस्य हैं।
उन्नाव के डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा 36 साल सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में रह रहीं थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा घर पर फांसी पर लटकी मिली, उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डाक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।