आगरालीक्स ..आगरा का 29 अक्टूबर का प्रेस रिव्यू, कोरोना में करोडों की खरीद, लापरवाही मेंएसएन के पूर्व प्राचार्य डॉ जीके अनेजा की जांच, पांच भूमाफिया घोषित।
आगरा में 29 अक्टूबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
सियासी ड्रामा, राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा के छह विधायक बागी, कहा बसपा नेत्रत्व भाजपा के इशारे पर चल रहा है, अखिलेश यादव से की मुलाकात। सपा समर्थित प्रकाश बजाज का नामांकन रदृद, राज्यसभा के लिए सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध हो जाएंगे निर्वाचित। बिजनौर, नोएडा में बसपा सांसद और करीबियों के यहां आयकर छापे। बिहार में पहले चरण में 54 फीसद मतदान, पीएम मोदी ने बिहार की जनसभा में कहा राम मंदर की जो तारीख पूछते थे आज वे भी ताली बजाने को मजबूर। राहुल गांधी ने कहा पीएम रोजगार का जिक्र नहीं करते। डीयू के कुलपति प्रो योगेश त्यागी पद का दुरुपयोग करने, छुटटी पर जाने पर निलंबित, 98 साल में पहली बार ऐसी कार्रवाई। लदृदाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर संसदीय समिति ने कहा अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन कर रहा है टिवटर। शेयर बाजार 600 अंक टूटा। केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी कोरोना संक्रमित। आरोग्य सेतु एप पर सीआईसी का नोटिस, कश्मीर में एनजीओ के जरिए पाक कर रहा आतिंकी फंडिंग, ईपीएफ के तहत तीन हजार हो सकती है न्यूनतम पेंशन, सरकार उठाएगी नीट टापर आकांक्षा की पढाई का खर्च। अंतरराष्ट्रीय यात्री उडानों पर 30 नवंबर तक बढी रोक, पाकिस्तानी आतंकवादी इलियास सहित दो ढेर, एक नवंबर से ओटीपी से मिलेगा रसोई सिलिंडर। प्रदेश में आज टेंपो और रिक्शा वालों की सैंपलिंग। कोरोना की लडाई और मदद में यूपी देश में अव्वल, रिजर्व बैंक की स्टेट फाइसेंस की रिपोर्ट में खुलासा। यूपी और दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित। 23 राज्यों के 122 शहरों में किया गया अध्ययन। पीएम 10 की मात्रा यूपी और दिल्ली में मिली ज्यादा। 17 हजार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती इसी सप्ताह होगी शुरू। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढी, पंचायत बोली निकिता के हत्यारों को फांसी दी जाए। आईपीएल, मुंबई ने बैंगलूरू को पांच विकेट से दी शिकस्त। कोलकाता और चेन्नई में आज होगी भिडंत।

अमर उजाला 2 .48 करोड की सरकारी जमीन बेचने के पांच आरोपी भूमाफिया घोषित।
रात में सडक नहीं खोद सकेंगी कंपनियां, काम खत्म होने के बाद नई बनानी होगी। नगर निगम में कार्यकारिणी के 13 वें अधिवेशन की बैठक में लिया गया निर्णय।
ताजमहल के पास दूसरे दिन भी नहीं उठा कूडा।
कमला नगर में खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूटी
दैनिक जागरण एसएन के पूर्व प्राचार्य डॉ जीके अनेजा के खिलाफ जांच, कोरोना के इलाज को लेकर लापरवाही के मामले में जांच के आदेश।
कोरोना से एक और मौत, 34 नए केस, डाक्टर और एक ही परिवार के कई लोग संक्रमित
अछनेरा में पटाखों की तीन दुकान सील, न्यू आगरा में दुकान कराई बंद
हिंदुस्तान बेवफाई के शक में मजदूर ने प्रेमिका के दो टुकडे कर शव नहर में फेंका, वारदात में सहयोगी रहे पिता और भाई भी अरेस्ट।
30 नोडल केंद्रों के माध्यम से छात्रों को दी जाएंगी डिग्री
विवि में 7. 5 लाख डिग्रियां तैयार
विवि का कोर्स 25 फीसद किया जाएगा कम
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/