आगरालीक्स.. आगरा में आईपीएल के दिल्ली कैपिटल और रायल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच सटटा लगाते हुए 13 सटोरिए अरेस्ट, कैश जब्त।
आगरा के ईदगाह में पुलिस ने छापा मारा, यहां आइपीएल मैच पर दिल्ली कैपिटल और रायल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच हो रहे मैच पर लगाया जा रहा था । टीवी स्क्रीन के साथ ही मोबाइल पर क्रिकेट एप डाउनलोड करके दांव लगाए जा रहे थे । पुलिस को देख सटोरियों में भगदड़ मच गयी ।पुलिस ने घेराबंदी करके 13 सटोरियों को मौके से दबोच लिया । आठ लाख रुपये की रकम बरामद की ।
सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि बुकी दिल्ली में रहता है । बुकी से संपर्क करने के लिए वह अलग-अलग मोबाइल नंबर और अलग-अलग लोकेशन से बात करते हैं। सीओ सदर महेश कुमार का मीडिया से कहना है कि फरार सटोरियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।