आगरालीक्स.. फ्रांस में आतंकी संगठन अलकायदा पर हमला कर 50 आतंकी ढेर, आगरा में बाजारों में भीड, आगरा सहित देश दुनिया की खबरें.
फ्रांस में आतंकी संगठन अलकायदा पर हमला कर 50 आतंकी ढेर, फ्रांस की रक्षा मंत्री के मुताबिक, फ्रांसीसी सेना ने माली पर हवाई हमला कर चार आतंकियों को मौत के घाट उतारकर, चार आतंकियों को जिंदा पकड लिया।
हिंसा फैलाने के आरोपियों की बजी डुगडुगी
सीएए और एनसीआर की आड में हिंसा फैलाने के आरोपियों के खिलाफ लखनउ पुलिस ने धारा 82 के तहत कार्रवाई की है। उनके आवासों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है, पुलिस धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई करेगी, संयुक्त आयुक्त नवीन अरोडा के मुताबिक, ठाकुर गंज थाने के 27 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं, इसमें से 11 अरेस्ट किए जा चुके हैं, एक ने आत्मसर्पण कर दिया है, सात आरोपी कोर्ट से स्टे ले चुके हैं। आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
मुकेश अंबानी की संपत्ति घटी
मुकेश अंबानी की संपत्ति में 50 हजार करोड की गिरावट आई है, इससे मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों में छठवें से नौंवे पायदान पर आ गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सितंबर की तिमाही में मुनाफा पिछले साल की तुलना में 15 फीसद कम रहा है, जिसके कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है।
कोरोना की स्थिति में सुधार
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले और इससे होने वाली मौतों का आंकडा कम हो रहा है जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ रही है। बीते 24 घंटों में 38310 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, 490 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 8267623 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 123097 है। कुल सक्रिय केस 541405 रह गए हैं।
राज्यसभा में भाजपा शिखर पर
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद उच्च सदन के समीकरण बदल गए हैं। भाजपा इतिहास में पहली बार अपने शिखिर पर है तो कांग्रेस सबसे नीचे है। उत्तर प्रदेश से आठ और उत्तराखंड से एक सीट जीतने के बाद भाजपा के कुल सदस्य 92 हो गए हैं, कांग्रेस की सदस्य संख्या घटकर 38 हो गई है। 245 सदस्यीय राज्यसभा में 12 सदस्यों का मनोनयन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, अभी सदन की एक एक सीट, केरल यूपी और बिहार से भरी जानी है। उच्च सदन में एनडीए की संख्या 112 हो गई है। अब बहुमत प्राप्त करने के लिए 10 सीटों की ही जरूरत होगी, जिसे वह नामित और निर्दलीय सदस्यों से पूरा कर सकेगी।