आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों के एलएलबी, बीए एलएलबी की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, 12 नवंबर तक परीक्षाएं चलेंगी।
विवि से संबदृध 33 कालेजों के एलएलबी और बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के 1472 छात्रों की परीक्षाएं दोपहर दो से चार बजे की पाली में होंगी, पहला पेपर 4 नवंबर को है और 12 नवंबर तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार के अनुसार नौ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएंगी।