Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Destitute woman delivers Boy child at Navdeep Hospital, Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Destitute woman delivers Boy child at Navdeep Hospital, Agra #agra

133

आगरालीक्स..आगरा में दीपावली पर नवदीप हास्पिटल में किलकारी गूंजी, सडक किनारे फेंकी गई गर्भवती ने बेटे को जन्म दिया, बेटे को कोई गोद तो जिला प्रशासन से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया के बाद बेटे को गोद ले सकता है।
आगरा विकास मंच और रामलाल आश्रम द्वारा गोद ली गई महिला चांदनी की बुधवार को डिलीवरी हो गई। नवदीप हॉस्पटिल में डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अनुपमा शर्मा देखरेख कर रहे हैं। वे इलाज का पूरा व्यय भार स्वयं उठा रहे हैं। पिछले साढ़े तीन माह से रामलाल आश्रम में महिला की देखरेख की जा रही है। महिला बिहार के सीवान जिले की रहने वाली है। घर वाले लेने नहीं आए हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने नरेश पारस के साथ अस्पताल पहुंचकर चांदनी का हालचाल लिया।
गोद ले सकते हैं
मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि नियमानुसार एक से 10 साल तक के बच्चे को वृद्धाश्रम में नहीं रखा जा सकता है। इसी कारण श्रीमती निर्मला दीक्षित से आग्रह किया गया है कि चांदनी को बच्चे के साथ नारी निकेतन में भिजवा दें। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चे को गोद लेना चाहता है तो वह जिलाधिकारी के यहां नियानुसार कार्यवाही पूर्ण कर ले सकता है।
सडक किनारे फेंक गए चला गया था ट्रक चालक
ट्रक चालक 25 जुलाई, 2020 को महिला को सिकंदरा इलाके में सड़क पर फेंक गया था। महफूज संस्था के नरेश पारस ने यूपी पुलिस के डीजीपी को ट्वीट किया तो सिकंदरा पुलिस ने रामलाल आश्रम सिकंदरा की सुपुर्दगी में दे दिया। रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने इस बारे में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन को जानकारी दी। उन्होंने तत्काल ही मंच के संरक्षक डॉ. सुनील शर्मा से संपर्क किया। महिला को नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी, आगरा में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा की देखरेख में भर्ती कराया गया। महिला गर्भवती थी। इसके बाद रामलाल आश्रम में देखभाल की गई। बेटी की तरह उसका ख्याल रखा।
मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए पते पर घर वालों को सूचित कर दिया गया था। वहां के अखबारों में भी समाचार प्रकाशित कराया। जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया। इसके बाद भी घर वाले लेने नहीं आए हैं। महिला मानसिक रूप से मंदित है। वह सबको परेशान करती है। इसी कारण घर वालों ने छोड़ दिया है।
मंच के प्रवक्ता संदेश जैन और महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि आगरा विकास मंच के प्रयासों से महिला की जान बच सकी है। रामलाल आश्रम में जिस तरह से महिला की देखभाल की गई है, वह अनुकरणीय है। डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अनुपमा शर्मा का धन्यवाद है कि अपने यहां डिलीवरी कराई और इलाज का पूरा व्यय उठाया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!