आगरालीक्स …आगरा की डेढ साल की बच्ची को ब्रिटिश कपल गोद ले सकते हैं, आगरा में पांच साल में सात बच्चों को विदेशी दंपती गोद ले चुके हैं।
आगरा के राजकीय शिशु एवं बाल गृह की डेढ़ साल बच्ची को गोद लेने के ब्रिटिश दंपती ने आवेदन किया था, ब्रिटिश दंपती से बच्ची की मैचिंग हुई ।ब्रिटिश दंपती को बच्ची पसंद आ गयी । उन्होंने राजकीय शिशु एवं बाल गृह के स्टाफ से संपर्क किया । उन्हें बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से रोक हटने के बाद वह इस बच्ची से मिलने आएंगे
10 दिन पहले तीन बच्चे इटली के दंपती ने गोद लिए
राजकीय शिशु एवं बाल गृह से दस दिन पहले दो सगे भाई और एक बालिका को इंटली के दंपतियों ने गोद लिया है । इन तीनों को दंपती अपने साथ इटली लेकर चले गए हैं । पांच साल के दौरान सात बच्चों को विदेशी दंपती गोद ले चुके हैं ।
गोद लेने से पहले मैचिंग
मैचिंग की प्रक्रिया के तहत बच्चे को गोद लेने के इच्छुक दंपती शिशु गृह पर बच्चे के समय के साथ रहते हैं, बच्चे को अपने साथ भी रखते हैं । उसकी पसंद और नापसंद एवं आदतों के बारे में जानकारी करते हैं । इससे कि गोद लेने के बाद अपने घर ले जाने पर वह बच्चे का बेहतर तरीके से ध्यान रख सकें । बच्चा भी उनसे घुलमिल सके