आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पूजन के बाद बम पटाखों की आवाज हुई तेज, बैन के बाद भी कालोनियों में जमकर चले बम पटाखे।
‘दीपावली पर आगरा में शाम 5. 50 से 7 .50 बजे तक घरों पर पूजन हुआ, इसके बाद लोगों ने सडक और अपनी छतों से जमकर बम पटाखे चलाए, नौ बजे के बाद बम पटाखों की तेज आवाज सुनाई देने लगी। रात 11 बजे तक जमकर बम पटाखे चले।
धुआं और तेज आवाज
कालोनियों से बम पटाखे चलाने पर धुआं और बम पटाखों की तेज आवाज सुनाई देती रही, रात 11 बजे तक लोगों ने जमकर बम पटाखे चलाए। रॉकेट से लेकर चकई, फुलझडी, चटाई और बम जमकर चले। रात 11 बजे के बाद बम पटाखों की आवाज कम होती गई लेकिन बंद नहीं हुई।
प्रदूषण के चलते बम पटाखों पर बैन
वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढने पर एनजीटी के आदेश पर आगरा सहित यूपी के 12 शहरों में 30 नवंबर तक बम पटाखों की बिक्री और बम पटाखे चलाने पर बैन लगा हुआ है। मगर, दीपावली पर लोगों ने बम पटाखे चलाए, पिछले साल से कम बम पटाखे चले लेकिन बैन का असर कम दिखाई दिया। रात को लोग बम पटाखे खरीदने के लिए इधर उधर घूमते रहे।