आगरालीक्स… आगरा में त्योहारी सीजन के बाद अब शादी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। वायदा बाजार में सोने भाव 51 हजार रुपये के लगभग बने हुए हैं,
जबकि चांदी में तेजी का रुख चल रहा है। एमजी रोड स्थित लक्ष्मणदास ज्वैलर्स के शोरूम पर ज्वैलरी की सेल चल रही है। शोरूम के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके यहां ज्वैलरी 14 कैरेट 3180 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 4081 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट में 4880 रुपये में उपलब्ध है।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में दीपावली के त्योहार के बाद सोना मंगलवार सुबह 50,800 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक मामूली बढ़त के साथ 50,852 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। इसी प्रकार चांदी सुबह तेजी के भाव के साथ 63,960 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली इसमें फिर गिरावट आई और दोपहर तक 63,452 रुपये प्रति किलो के भाव पर ऊपर नीचे हो रही थी।