आगरालीक्स.. आगरा में 10 वीं की छात्रा शुक्रवार को एक दिन के लिए हरीपर्वत थाने की थाना प्रभारी बनेगी, अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस परजीडी गोयंका, इंटर कालेज की छात्रा इशिका बंसल को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया जाएगा।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने मीडिया को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर को है, इस अवसर पर आगरा के जीडी गोयंका, इंटर कालेज की 10 वीं की छात्रा इशिका बंसल को एक दिन के लिए थाना हरीपर्वत का प्रभारी बनाया जाएगा। वे एक दिन के लिए थाना प्रभारी की तरह से कार्य करेंगी, पीडित की समस्या सुनने के साथ ही अधीनस्थों को दिशा निर्देश भी देंगीं।
बाल दिवस के लिए इशिका को चुना गया
एक दिन का थाना प्रभारी बनाने के लिए बच्चों का चयन किया गया, इसमें इशिका बंसल को चुना गया। इशिका बंसल 10 वीं की छात्रा हैं, उन्होंने कक्षा सात से ही किताब लिखना शुरू कर दिया था, इसके साथ ही वे 80 हिन्दी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद भी कर चुकी हैं।