आगरालीक्स…सोना पचास हजार और चांदी साठ हजार से नीचे, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। शादी विवाह के सीजन में खऱीदारी और निवेश का बेहतर मौका बन रहा है। मंगलवार को दोनों धातुओँ की कीमतों में तेज गिरावट आई है।
वायदा बाजार में सोना मंगलवार को सुबह पचास हजार रुपये से नीचे 49,262 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो 48,887 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचने के बाद दोपहर तक 49,039 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ था। इसी प्रकार चांदी जो साठ हजार रुपये से नीचे नहीं आ रही थी, वह आज सुबह 60,064 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो नीचे गिरकर 59,630 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई और दोपहर तक 59,941 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी।
पेट्रोल-डीजल के रेट पांचवे दिन भी बढ़े
पेट्रोल-डीजल के रेटों में पांचवें दिन भी तेजी का रुख रहा। मंगलवार को पेट्रोल में छह पैसे और डीजल में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो गई है। अब पेट्रोल के दाम 81.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के रेट 71.41 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है।